“मां ने कहा- कुछ दिन रुक जा बेटा…” और बेटे ने कैंसल करवा दिया टिकट, मौत के मुंह से लौटे यमन व्यास

“मां ने कहा- कुछ दिन रुक जा बेटा…” और बेटे ने कैंसल करवा दिया टिकट, मौत के मुंह से लौटे यमन व्यास

वडोदरा/अहमदाबाद:
कभी-कभी एक माँ की बात क़िस्मत बदल देती है। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में 242 यात्रियों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नियति के फैसले से उस विमान में चढ़ने से चूक गए — और उसी कारण उनकी जान बच गई।

ऐसी ही एक चमत्कारिक कहानी है वडोदरा के यमन व्यास की।

यमन लंदन जाने की पूरी तैयारी कर चुके थे। बैग पैक हो चुके थे, टिकट कन्फर्म था और टैक्सी बुला ली गई थी। तभी अपनी मां से विदा लेते वक़्त मां ने भावुक होकर गुजराती में कहा:

"थोड़ा दिवस रोकई जा ने बेटा..." (कुछ दिन और रुक जा बेटा)।

मां की इस अपील ने यमन के कदम रोक दिए। उन्होंने उसी समय टिकट रद्द करवा दिया। कुछ घंटे बाद ही उन्हें खबर मिली कि जिस फ्लाइट में वो सवार होने वाले थे, वह विमान क्रैश हो गया।

यमन ने बताया:

> "शाम को जैसे ही मैंने न्यूज चैनल पर हादसे की खबर देखी, मेरी रूह कांप गई। मां की बात मानकर मैं मौत के मुंह से बच गया। आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ मां की दुआओं और उस एक वाक्य की वजह से।”

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram