कोरोना की तीसरी लहर से निबटने की तैयारी की हकीकत आप भी जानिए
तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र मेरठ के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया गया. सीएचसी सरधना मवाना हस्तिनापुर किठौर में मॉक ड्रिल हुई. ज़िला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी मॉक ड्रिल की गई. मॉक ड्रिल में ये परखा गया कि अगर तीसरी लहर आती है तो कैसे निपटा जाए. एक तरफ कोरोना से जंग लड़ने की तैयारी तो दूसरी तरफ उसी अस्पताल में लोगों की भीड़ का भयावह नज़ारा देखने को मिल रहा है. मेरठ के प्यारेलाल ज़िला अस्पताल में तो लोग ऐसे कतारबद्ध होकर पर्चा बनवाते हैं मानों कोरोना का ख़ात्मा हो गया हो. यहां बिना मास्क के ही लोग बच्चों के साथ बेपरवाह नज़र आते हैं. सवाल पूछने पर प्यारेलाल ज़िला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर हीरा सिंह तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र तैयारियों का लम्बा चौड़ा ब्योरा पेश करते हुए नज़र आते हैं.
मेऱठ के विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल के दौरान मरीज़ों के बेड़ की ऑक्सीजन आपूर्ति संभावित दवाईयां उपकरण और स्टाफ की ट्रेनिंग को परखा गया. पीकू वार्ड की व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा गया. मॉक ड्रिल के दौरान मरीज़ रिसीव करने. ऑक्सीजन और उपचार करने से लेकर डिस्चार्ज करने तक की व्यवस्था जांची गई. मेडिकल कॉलेज में सौ बेड़ का पीआईसीयू वार्ड बनकर तैयार है. ये वार्ड वेंटीलेटर और सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से युक्त है. ज़िला अस्पताल में चालीस बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है. इसमें बीस बेड वेंटीलेटर और बीस बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दस दस बेड का पीआईसीयू वॉर्ड बनकर तैयार है. इस तैयारी की तारीफ की जानी चाहिए लेकिन अस्पताल की दूसरी तस्वीर के बारे में जब डॉक्टर साहब से सवाल किया गया तो वो सिर्फ यही कह पाए कि लोगों को ऑनलाइन अस्पताल का पर्चा बनवाने के लिए जागरुक किया जाएगा ताकि भीड़ नियंत्रित की जा सके.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review