Murder In Baghpat: बागपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Murder In Baghpat: बागपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

- बदमाशों ने ऑफिस के अंदर आकर मारी तीन गोली

- छोटा भाई सपा का युवा जिलाध्यक्ष; दो साल पहले भी हुआ था हमला

बागपत। बागपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ऑफिस में आकर तीन गोली सिर और छाती में मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर- निवाड़ा मार्ग का है। जहां प्रॉपर्टी डीलर युसूफ बिधूड़ी अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे। बदमाशों ने पहले चाय बनवाई, फिर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली युसुफ के सिर पर लगी, जबकि दो गोलियां उसके सीने पर लगीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बदमाश घटना को अंजाम देकर हाइवे की तरफ फरार हो गए। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रॉपर्टी की विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बाइक से आए थे तीन हमलावर
मृतक के भतीजे वसीम चौधरी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर सूचना दी है। उनके चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर तीन हमलावर सवार थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। उनके चाचा की किसी से कोई दुश्मनी और कोई रंजिश फिलहाल नहीं थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं जांच कर रही है।
छोटा भाई सपा का युवा जिलाध्यक्ष
युसुफ परिवार में सबसे बड़ा था। उसके बाद काला और कोकब हैं। काला सपा के युवा जिलाध्यक्ष है। युसुफ के चार बेटी और एक बेटा है। बताया गया कि युसुफ घर पर कहकर गया था कि आज एक प्लॉट का सौदा होना है। इसके कुछ ही घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।

दो वर्ष पहले भी हुआ था हमला
पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि दो वर्ष पहले क्षेत्र में भट्टे पर गोली चल गई थी। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बताया कि युसुफ की गांव में प्रधानी को लेकर भी रंजिश चल रही थी। इसके अलावा पाबला में भी झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले में पूरी तरह जांच-पड़ताल कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram