मेरठ में 22 फरवरी को पीएम मोदी : सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें वैकल्पिक रूट

मेरठ में 22 फरवरी को पीएम मोदी : सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें वैकल्पिक रूट

मेरठ में 22 फरवरी को वीवीआईपी कार्यक्रम, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मेरठ में 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के चलते व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह प्लान सुबह 06:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसकी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा जारी आदेश में दी गई है ।

दिल्ली-Meerut रूट पर यह रहेगा बदलाव

मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन मोदीपुरम, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल होते हुए एनएच-58 से काशी टोल प्लाजा के रास्ते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।
वहीं, बिजौली/बिजली बम्बा चौराहे से वाहन हापुड़ होते हुए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से दिल्ली जा सकेंगे।

दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से काशी टोल प्लाजा होते हुए एनएच-58 मार्ग से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। हापुड़ मार्ग से आने वाले वाहन बिजली बम्बा चौराहे से मेरठ में प्रवेश करेंगे।
हालांकि, परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर व हापुड़ से आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन

गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी/कमर्शियल वाहन राजनगर एक्सटेंशन, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर से सीधे मेरठ की ओर नहीं आ सकेंगे। इन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन सठेड़ी पुलिस चौकी पुल से एनएच-58 की ओर डायवर्ट रहेंगे।
हापुड़/मुरादाबाद की ओर से आने वाले कमर्शियल वाहन टियाला अंडरपास, खरखौदा, बिजली बम्बा, टीपीनगर मंडीगेट और परतापुर इंटरचेंज मार्ग से नियंत्रित किए जाएंगे। कई स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

बस/कार पार्किंग हेतु विशेष व्यवस्था

वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने वाले बस, कार व अन्य वाहनों के लिए अलग से पार्किंग और डायवर्जन रूट तय किए गए हैं। दिल्ली/गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-शामली, हापुड़, मवाना व परीक्षितगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पुलिस चौकियों व तिराहों से मोड़कर पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। आपातकालीन सेवाओं को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाएगा ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram