मेरठ: पति की हत्यारोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, अस्पताल में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा—अब बड़ा सवाल, बच्ची का पिता कौन?
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे सुबह अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत सामान्य रही और शाम 6:50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इसके पहले मुस्कान की एक बेटी पीहू है, जो फिलहाल अपने नाना के साथ रहती है।
अस्पताल में सख्त सुरक्षा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया। अधिकारियों ने पूरे समय मुस्कान की मेडिकल रिपोर्ट पर नजर रखी।
मुस्कान की प्रेगनेंसी सामने आने के बाद से ही नवजात के पिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। डिलीवरी के बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में जारी ट्रायल
इस हत्याकांड में अभियुक्त मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ की हत्या कराई।
21 नवंबर को कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में गवाही और जिरह हो चुकी है। उससे पहले उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दोनों आरोपियों की पहचान की थी। पुलिस लगातार अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर रही है।

















































Write a Review