पहली बारिश में मेरठ नगर निगम की खुली पोल, हरी लक्ष्मी लोक बिल्डिंग बनी तालाब
मेरठ की हरी लक्ष्मी लोक बिल्डिंग में पहली बारिश के बाद बेसमेंट में जलभराव से नगर निगम की लापरवाही उजागर। सुधांशु जी रतन रुद्राक्ष ने चेताया – समय रहते कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा हादसा।
मेरठ: शहर की पुरानी इमारतों में शुमार हरी लक्ष्मी लोक बिल्डिंग पहली ही बारिश में जलभराव की चपेट में आ गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी इस कदर भर गया है कि स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुधांशु जी रतन रुद्राक्ष, जो पिछले 15 वर्षों से इलाके की सीवर व्यवस्था को लेकर लगातार नगर निगम को शिकायतें भेजते आ रहे हैं, अब बेहद नाराज हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने अब तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
बिल्डिंग की नींव को खतरा, बड़ा हादसा कभी भी संभव
जानकारों का कहना है कि बिल्डिंग की नींव में लगातार पानी भरने से उसकी स्थायित्व पर सवाल उठने लगे हैं। अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो यह इमारत कभी भी ढह सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीयों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल शिकायत करने के बावजूद सीवर और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस बार अगर जल्दी समाधान नहीं निकला, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नगर निगम के खिलाफ नाराजगी चरम पर
सुधांशु जी रतन रुद्राक्ष ने कहा कि “अब ऐसा प्रतीत होता है जैसे नगर निगम किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो यह स्थिति पैदा न होती।”
नगर निगम की निष्क्रियता और लापरवाही पर सवाल खड़े करते हुए क्षेत्रवासियों ने मीडिया और प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या को प्राथमिकता पर लिया जाए, जिससे शहर की ऐतिहासिक इमारत को बचाया जा सके और जनजीवन सामान्य हो सके।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review