2000 के गुलाबी नोट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल, पढ़े RBI की ये गाइडलाइन

2000 के गुलाबी नोट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल, पढ़े RBI की ये गाइडलाइन

19 मई की शाम को भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रूपये के गुलाबी नोट को बंद करने का फैसला कर दिया है। बैंक ने साफ कहा है कि 30 सिंतबर तक इन नोटों को बदला जा सकता है। लेकिन 2000 के नोटों को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं। जिनके पास बैंक खाता नहीं है वो 2000 के नोटों को कैसे बदल पाएंगे।

RBI ने साफ कहा है कि 30 सितंबर 2023 तक बैंक से 2000 रूपये के नोटों को बदला जा सकता है। हालाकिं बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। बैंक ने ये भी कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक से जहां उसका खाता मौजूद हो वहां जाकर 20 हजार तक की सीमा के 2000 के नोट बदल सकता है। इस दौरान कोई शुल्क नहीं लगेगा और नोट बदलना निशुल्क होगा।

रिजर्व बैंक इंडिया ने 2000 के नोट के क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद किया है। इस पॉलिसी के तहत बैंक धीरे- धीरे 2000 के नोट वापस बाजार से ले लेगा। सरकारी आकड़ो के मुताबिक अभी फिलहाल 3.62 लाख करोड़ के नोट सर्कुलेशन में है। लेकिन ट्रांजेक्शन काफी कम हो रही है।

आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार बैंको में नोट बदलने के लिए अलग से विशेष विंडो होगी, जहां आसानी से नोट बदले जा सकते हैं। हालांकि 30 सितंबर के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram