अपने इस वेलेंटाइन डे को बनाएं खास, बेडरूप के इन उपायों से बनाएं दिन को रोमांटिक

अपने इस वेलेंटाइन डे को बनाएं खास, बेडरूप के इन उपायों से बनाएं दिन को रोमांटिक

प्यार के उन सुहाने पलों को दिल से जीना चाहते हैं जो आपके लिए यादगार बन जाए तो इस वेलेंटाइन डे पर अपने बेडरूप को दें वास्तुशास्त्र के अनुसार नया लुक। वास्तु विज्ञान में बेडरूप को रोमांटिक बनाने के कई ऐसे उपाय बताए गए है जिनसे आप वेलेंटाइन डे को रोमांस से भरपूर और यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु विज्ञान से वेलेंटाइन डे पर बेडरूप को कैसे रोमांटिक बनाएं।

बेडरूम में लगाएं ऐसी तस्‍वीरें

अपने बेडरूम को एक फ्रैश लुक देने के लिए इस वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ रोमांस करते हुए हुए खूबसूरत सी तस्‍वीर अपने कमरे में लगाएं। या फिर आप चाहें तो अपने कमरे में राधा-कृष्‍ण की तस्‍वीर भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो किसी और लव बर्ड की तस्‍वीर या फिर शोपीस भी लगा सकते हैं। 

सजावट में होनी चाहिए इस रंग की थीम

वेलेंटाइन डे पर अपने कमरे को सजाने के लिए लाल रंग की थीम का प्रयोग करना चाहिए। लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और यह आपके मूड को और भी रोमांटिक बना देता है। यह रंग कपल्‍स के बीच में उत्‍तेजना को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। अगर आप चाहते हैं आपके लिए यह वेलेंटाइन डे यादगार बन जाए तो लाल रंग की थीम पर अपने बेडरूम को सजाएं।

मोमबत्तियों से करें सजावट

अगर इस वेलेंटाइन डे पर आप कहीं बाहर जाने की बजाएं बेडरूम में ही अपनी डेट प्‍लान कर रहे हों तो अपने कमरे को खुशबूदार मोमबत्तियों से सजाना शानदार अनुभव हो सकता है। आप चाहें तो बेड के दोनों कॉर्नर पर सिरेमिट पॉट में क्रिस्‍टल बॉल डालकर उसमें लाल रंग की दो मोम‍बत्तियां लगाएं। इससे आपका मूड भी अच्‍छा होगा और पार्टनर के साथ आपका वक्‍त शानदार बीतेगा

फूलों से बेडरूम को सजाएं

वेलेंटाइन डे और गुलाब के फूल दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। अपने बेडरूम के माहौल को खुशनुमा और रोमांटिक बनाने के लिए अपने कमरे को ताजे लाल गुलाब के फूलों से सजाएं। वेलेंटाइन डे पर गुलाब की खूशबू आपको पार्टनर के और भी करीब ले आएगी।

बेडरूम में ऐसी होनी चाहिए लाइट

वेलेंडाइन पर मूड को और रोमांटिक बनाने के लिए कमरे में ऐसी लाइटिंग होनी चाहिए जो कि अधिक रोशनी वाली न होकर थोड़ी सी धीमी होनी चाहिए। बेडरूम में हल्‍की रोशनी रखें और किसी कोने में लैंप को जलाकर रखें। इससे प्‍यार की फीलिंग दोगुनी हो जाएगी और आप पार्टनर को छोड़कर कहीं नहीं जा पाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram