Australia में प्रेमिका को प्रेमी ने दी ऐसी खौफनाक मौत, जिसने भी जाना हो गया हैरान...

Australia में प्रेमिका को प्रेमी ने दी ऐसी खौफनाक मौत, जिसने भी जाना हो गया हैरान...

ऑस्ट्रेलिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने बदले की आग में 21 वर्षीय भारतीय नर्सिंग छात्रा का अपहरण कर उसे जिंदा दफना दिया। दफनाने से पहले आरोपी ने मृतका को कई जख्म भी दिए।

जानकारी के अनुसार, मृतका जैसमीन को आरोपी अपहरण कर लगभग 650 किलोमीटर दूर ले गया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के सुदूर फ्लिंडर्स रेंज में जिंदा दफना दिया। एक अदालत की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई।

दरअसल, एडिलेड शहर की जैसमीन कौर की हत्या तारिकजोत सिंह ने मार्च 2021 में हत्या कर दी थी। कौर को 5 मार्च 2021 को उसके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया था और एक कार में केबल से बांधकर 400 मील से अधिक दूरी पर ले जाया गया था।

आरोपी ने कौर के गले पर कई चीरे भी लगाए थे, जिसके बाद उसे एक कब्र में दफना दिया। 6 मार्च को किसी समय कौर की मृत्यु हो गई। आरोपी तारिजोत हत्या के लिए बाद में दोषी ठहराया गया, लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान इसका भयानक विवरण सामने आया।

आरोपी ने शुरू में हत्या से इनकार किया और कहा कि कौर ने आत्महत्या की थी और उन्होंने शव को दफना दिया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में मुकदमा चलने से पहले उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी अधिकारियों को उसके दफन स्थल पर ले गया, जहां उन्हें कौर के जूते, चश्मा और काम के नाम का बैज एक कूड़ेदान में लूप वाली केबल टाई के साथ मिला।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram