चोरी के खुलासे के लिए वकीलों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

चोरी के खुलासे के लिए वकीलों ने घेरा एसएसपी ऑफिस
मेरठ। सोमवार की सरेशाम भावनपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर हुई चोरी की घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को दर्जनों वकीलों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। इसी के साथ जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की।
भीम नगर संजय विहार के रहने वाले एडवोकेट कुलदीप धामा के साथ दर्जनों वकील मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। अधिकारियों से मिलकर कुलदीप धामा ने बताया कि सोमवार की शाम उनकी मां एक परिचित के घर पर गई थीं। आरोप है कि सरेशाम बदमाशों ने मात्र एक से डेढ़ घंटे में घर के ताले तोड़कर 78 हजार की नकदी और लगभग आठ लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले भी बदमाश चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। जिसका नतीजा यह है कि बेखौफ बदमाश अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
वकीलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वकील ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा? उन्होंने कुलदीप के घर हुई चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही खुलासे का दावा किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram