जानिए 26 मई को देश व दुनिया में क्या-क्या हुआ…!
आज 26 मई है वैसे तो यह आम दिनों की तरह ही है लेकिन हर दिन देश और दुनियां में कुछ न कुछ हलचल जरूर होती है। हर दिन का अपना एक अलग इतिहास होता है। देश और दुनियां में कई ऐसी छोटी बड़ी घटनाएं होती हैं जो किसी न किसी रूप में लोगों के लिए मायने रखती हैं। आज 26 मई के दिन देश और दुनियां में कब कहां क्या क्या हुआ था जिन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया गया आज हम पर इस चर्चा कर रहे हैं। आज के दिन भारत समेत दुनियां में क्या क्या खास घटनाएं घटित हुयीं थीं उनके बारे में हम आपको इस खबर में जानकारी दे रहे हैं।
26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...
2014: नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
1999: सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया। भारत और जर्मनी के बीच 2007 में रक्षा समझौता सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना 2008 में जारी की।
1957: बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।
नार्वे में चर्च में 1822 में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत हो गई थी।
ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को 1950 में खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
जापान में 1983 में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
जापान ने 1998 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से
12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने 2000 में अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली।
चीन का विमान 2002 में समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
विज्ञान जगत् में 2006 में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
2000: हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।
26 मई को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म 1912 में हुआ।
‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म 1940 में हुआ।
अरुणा रॉय का जन्म 1946 में हुआ वो भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म 1983 में हुआ।
दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) का जन्म 1937 में हुआ।
26 मई को हुए निधन
के.पी.एस.गिल का निधन 2017 में हुआ वो पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन 1986 में हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review