Katrina Kaif ने शेयर की अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक झलक, परिवार संग मिलकर मनाया जश्न
बॉलीवुड सितारे पार्टी का आयोजन कर क्रिसमस को काफी धूमधाम के साथ मना रहे हैं । इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है, जिसमें अपने पति और परिवार के साथ जश्न मनाती हुई दिख रही हैं । इस तस्वीर को कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है ।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल और माता-पिता के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं, जबकि इस दौरान विक्की कौशल ने सांता क्लॉज की कैप पहने नजर आ रहे हैं । कटरीना द्वारा शेयर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । साथ ही तस्वीर को साझा कर अभिनेत्री ने अपने फैंस को भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं ।
View this post on Instagram
हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी । दोनों ने शादी को एक साल पूरा होने की खुशी में अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई शादी को दौरान की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें विक्की-कटरीना शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं ।
वहीं, शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस का पोस्टर साझा किया था, इस पोस्टर में दो ग्लास आपस में टकराने के बाद टूटे हुए दिख हैं और इन ग्लास के अंदर एक ड्रिंक भी नजर आ रही है । श्री राम द्वारा निर्देशित इस साइकोलॉजिकल फिल्म में कटरीना के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं ।
टिप्स इंडस्ट्रीज, मैचबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं, बात अगर कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की करें तो वो मेरी क्रिसमस के अलावा टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अपने जोया के किरदार को निभाती हुई दिखेंगी, जबकि सलमान खान एक रॉ एजेंट की भूमिका में अपने मिशन को अंजाम देते हुए नजर आएंग । बताया जा रहा है कि टाइगर 3 में सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच जोरदार एक्शन सीक्वेंस नजर आने वाला है। ये फिल्म में भी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review