कंगना रनौत ने बर्थडे के मौके पर हेटर्स के लिए भी मांगी दुआ...
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। वह अपने विचार दूसरों के सामने रखने से नहीं शर्माती हैं। कंगना ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह किसी पर तंज कसती नहीं बल्कि माफ़ी मांगती हुई नज़र आ रही हैं।
कंगना का आज 36 वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने माता पिता का आभार व्यक्त किया है। माता पिता के साथ उन्होंने अपनी कुल देवी मां अंबिका जी, अपने सभी गुरु, प्रशंसक, अपने शुभ चिंतकों और अपने फैंस सबका आभार व्यक्त किया है।
शुभ चिंतको के साथ उन्होंने अपने शत्रुओं का भी आभार व्यक्त किया। कंगना ने कहा मेरे शत्रु जिन्होंने कभी मुझे आराम करने का मौका नहीं दिया। जिन्होंने मुझे कितनी भी सफलता क्यों न मिली हो, हमेशा मुझे सफलता के मार्ग में तत्पर रखा। उन्होंने मुझे लड़ना सिखाया, संघर्ष करना सिखाया। इसलिए मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।
अपने शब्दों के लिए मांगी माफी
कंगना ने आगे कहा की उनकी विचारधारा बहुत ही सरल है। उन्होंने अपने आचरण और सोच को भी सरल बताया। वह हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हैं। इसके चलते अगर उन्होंने देशहित में या फिर लार्जर पिक्चर के तहत किसी को कुछ कहा हो या फिर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए वह सभी से माफ़ी मांगती हैं। उनके दिल में सभी के लिए सुविचार और स्नेह है। उनके मन में किसी के लिए दुर्भावना नहीं है।
आपको बता दें की कंगना की फिलहाल दो फिल्में आने वाली है। कंगना जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नज़र आएंगी। कंगना ने इस फिल्म में अपने रोल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा कंगना की फिल्म इमरजेंसी भी आ रही है। यह फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित होगी। इस फिल्म को कंगना खुद डायरेक्ट कर रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review