Jharkhand Cash Scandal: जेल में बंद कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

Jharkhand Cash Scandal: जेल में बंद कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

- आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजा त्यागपत्र

नई दिल्ली। टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। 

मुख्यमंत्री के नाम भेजे गये अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मंत्रिमंडल में एक सहयोगी के रूप में कार्य करने का जो अवसर मुझे दिया गया, उसके लिए मैं आभारी रहूंगा। आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम ने मंत्री के इस्तीफे की पुष्टि की है। आलम ने बताया कि जेल मैन्युअल के हिसाब से जेल प्रशासन के माध्यम से उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 जून को कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री से सभी विभाग वापस ले लिए गए थे। उनके अधीन ग्रामीण विकास के अलावा संसदीय कार्य विभाग था। आलमगीर आलम पिछले चार सप्ताह से जेल में बंद हैं। विपक्ष लंबे समय से उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहा था।

आलमगीर आलम की हैसियत राज्य की सरकार में मुख्यमंत्री के बाद नंबर दो की थी। उनके जिम्मे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ग्रामीण कार्य के अलावा संसदीय कार्य विभाग भी था। आलमगीर आलम को टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी ने 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram