कुत्ते, बिल्ली समेत पालतू जानवरों से बात करना होगा आसान, ये टेक्नॉलजी लाएगी क्रांति
वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार साइंटिस्ट, जानवरों की भाषाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
हम में से कई ऐसे लोग हैं अपने पालतू जानवरों के साथ संवाद (Communicate) करते हैं। संवाद का यह तरीका भाषाई नहीं, भावनाओं पर आधारित होता है। बातचीत के इस तरीके में अक्सर पालतू जानवर, इंसानों की बात को समझते हैं और कई बार तो कही हुई बात को पूरा भी करते हैं। पालतू डॉगी और इंसान के मामले में कम्युनिकेट करना और भी व्यवहारिक दिखाई देता है। भविष्य में पालतू जानवरों के साथ संवाद करना और आसान हो सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बदौलत यह सब हकीकत हो सकता है।
आजकल अपनी छोटी से छोटी प्रॉब्लम को लोग चैट जीपीटी (Chat GPT) जैसे एआई टूल से सॉल्व कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जानवरों की भाषा को समझने के लिए वैज्ञानिक एक AI डिवाइस विकसित करने पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'डॉ डूलिटल डिवाइस' (Dr Doolittle device) नाम की यह मशीन जानवरों की भाषा को डिकोड कर सकेगी। यह उनकी भाषा को पूरी तरह समझने में सक्षम होगी।
वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार साइंटिस्ट, जानवरों की भाषाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जबरदस्त तरीके से विकास किया है। एआई चैटबॉट्स की कामयाबी किसी से छुपी नहीं है। ये अपने कस्टमर्स के साथ सहजता से बात करते हैं। अगर वैज्ञानिक, जानवरों की भाषाओं को समझने में या उनकी सस्टेनेबिलिटी को समझने में कामयाबी हासिल करते हैं।
रिपोर्ट कहती है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें जानवरों की भाषा को समझने या कम्युनिकेट करने की अनुमति देता है, तो हम जल्द ही जानवरों के बारे में बहुत सी बातें समझने में सक्षम हो सकते हैं। लोग अपने पालतू जानवरों के साथ और सहजता से पेश आ सकते हैं, उनकी परेशानी को आसानी से समझ सकते हैं। हालाकि रिपोर्ट में यह डेडलाइन अभी तक नहीं दी गई है कि डिवाइस कब तक तैयार हो सकती है, लेकिन यह भविष्य में इंसान और जानवरों के बीच रिलेशन की एक रूपरेखा जरूर तैयार करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review