हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही, सोलन में फटा बादल, पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही, सोलन में फटा बादल, पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से काफी तबाही हुई है। सोलन जिले में देर रात बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में दो मकान और एक गौशाला बह गई। बादल फटने की इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग लापता हैं। टीम ने पांच लोगों को बचा लिया है।

बताया जा रहा है कि सोलन जिले के गांव जादोन डाकघर में बादल फटने की घटना हुई। इससे दो मकान और एक गौशाला बह गई। जडौण गांव में रती राम और इसके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। चार पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं।


मृतकों में यह लोग शामिल

बता दें कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें हरनाम (38),कमल किशोर (35), राहुल (14), हेमलता (34), नेहा (12), गोलू (8), रक्षा (12) शामिल हैं। एक महिला कांता देवी की टांग टूट गई है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। जबकि पांट लोग ठीक है। इसके साथ ही पड़ोस के गांव जाबल में गौशाला गिरने से पांच पशु मर गए।

वहीं शिमला में अड्डा विला पार्किंग चितकारा पार्क रोड ब्लॉक के पास भूस्खलन हो गया है। शिमला शहर में शोघी-मेहली सड़क अवरूद्ध है। फागली-खलिनी सड़क लालपानी पुल पर बंद है। एडवर्ड स्कूल के पास हिमलैंड- बैम्ब्लो रोड अवरूद्ध है। विकासनगर-छोटा शिमला मार्ग भी बंद हो गया है।

उधर मंडी की मझबाड़ पंचायत में बादल फटा है। दो आदमी मलबे में दब गए हैं, जबकि यहां कुछ लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। यहां पर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। घुमारवीं के तियूनखास तियूड़ी गांव में रात को भूस्खलन हो गया। इसको लेकर लगभग 11 परिवारों के घर खाली करवाए गए हैँ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram