weather forecast: गर्मी से 'धधक' रहा दिल्ली-एनसीआर
- अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम कर रहा है। नौतपा का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। मौसन विभाग के मुताबिक, आज सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशन हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए।
मौसम विभग ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है। दिल्ली में नौ साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भीषण लू का दिखेगा असर
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रहा।
गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
नौ साल बाद 26 मई रहा सबसे गर्मी दिन
रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा।
बेजुबान पक्षियों पर भी गर्मी का असर
राजधानी में भीषण गर्मी इंसानों पर ही नहीं बेजुबानों पर भी कहर बरपा रही है। हीट स्ट्रोक से पशु-पक्षी तनाव में आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना करीब 70-80 पक्षियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि जख्मी परिंदों के मामले में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review