GodFather Teaser: बॉलीवुड के इस एक्टर ने की तेलुगू फिल्म में धमाकेदार इंट्री, टीजर हुआ लॉन्च
GodFather Teaser : तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) और बॉलीवुड के सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'गॉड फादर' (GodFather) का टीज़र रिलीज़ हो गया है। यानी अब बॉलीवुड के दबंग की इंट्री साउथ में भी होने जा रही है। चिरंजीवी आज यानी 22 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे, उससे पहले निर्देशक ने उनकी फिल्म की पहली झलक शेयर करी है जो कि काफी धांसू एक्शन वाला नजर आ रहा है। इस फिल्म में चिरंजीवी और सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी लीड रोल में नज़र आएंगी।
टीज़र हुआ रिलीज
एक्शन से भरपूर गॉडफादर का टीजर लॉन्च हो गया है, टीज़र में दिखाया गया है कि चिरंजीवी बॉस के बॉस यानी बिग बॉस या गॉडफादर बने हुए है। वहीं सलमान खान चिरंजीवी का फुल ऑन छोटे भाई के रूप में साथ देंगे। टीज़र में दिख रहा है कि नयनतारा किसी की जिक्र रही हैं कि 'चाहें कोई भी आए फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वो नहीं आना चाहिए' लेकीन वो 6 सालों बाद आ ही जाता है। यानी चिरंजीवी की एंट्री होती है जिन्हें देखकर जनता खुशी से झूम उठती है। लगभग डेढ़ मिनट के इस टीज़र को देखकर अंदाजा तो लगाया जा सकता है फिल्म बहुत कमाल होने वाली है।
5 अक्टूबर को होगी रिलीज
फिल्म 'गॉड फादर' 5 अक्टूबर 2022 यानी दशहरे के दिन रिलीज़ होगी । इसे मोहन राजा ने डायरेक्ट किया है, जो कि एक पॉलिटिकल एक्शन मूवी है। इस फिल्म से ही सलमान खान साउथ मूवी में डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के बॉयकॉट ट्रेंड के बीच सलमान का साउथ में डेब्यू कितना असर दार साबित होगा देखने योग्य रहेगा। उन्होंने इसके अलावा 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दीवाली' (भाईजान) में नज़र आएंगे, और उनका कैमियो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी दिखाई देगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review