पहाड़ में इंसानों के साथ भूत खेलते हैं शतरंज...

पहाड़ में इंसानों के साथ भूत खेलते हैं शतरंज...

अगर आप रोमांच रहस्य और थ्रिल का अनुभव करना चाहते हैं तो आपकी चाहत नैनीताल के एक ख़ास इलाके में पूरी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं नैनीताल भवाली रोड पर बने पाइन्स नामक लोकेशन के खास इलाके की जहाँ आप जैसे ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए  कैंटोनमेंट बोर्ड की प्रॉपर्टी पर बनकर तैयार हुआ है अनोखा हॉन्टेड एरिया, जिसे हॉन्टेड पार्क भी बताया जा रहा है।

 लोग बताते हैं कि इस जगह को विकसित करने के पीछे का मकसद यहां पर्यटकों के लिए एक एडवेंचर पार्क बनाना है। साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां पर्यटक अपनी तस्वीर ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए झूले और हैरी पॉटर जैसा दिखने वाला झाड़ू भी रखा है।

इसके अलावा यहां हवा में साइकिलिंग का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। साइकिलिंग में सेफ्टी को लेकर खास ध्यान दिया जाता है। साइकिलिंग का किराया 200 रुपये रखा गया है।
   
अब आप सोच रहे होंगे कि यहाँ आकर आपको क्या क्या मिलेगा ख़ास , तो चलिए बताते हैं हॉन्टेड एरिया में कुछ डरावने पुतले बनाकर रखे गए हैं। जबकि यहां पर एक स्केलेटन देखने को मिल जाएगा, जिसके साथ चैस खेलते हुए आप तस्वीर ले सकते हैं।

यहां फूड वैन भी लगाई गई है, जहां पर्यटक रुककर लजीज पकवानों का स्वाद ले सकते हैं। यहां के मोमोज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस जगह से वादियों का दीदार भी किया जा सकता है। तो अगर आप बर्फ़बारी का मज़ा लेने नैनीताल आ रहे हैं तो भुतहे पार्क की सैर करना मत भूलियेगा। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram