पूर्व भाजपा विधायक पर हमला, बदमाशों ने कार रोककर तान दी बंदूक

पूर्व भाजपा विधायक पर हमला, बदमाशों ने कार रोककर तान दी बंदूक

राजस्थान: अजमेर जिले में बदमाशों ने रात में जालोर जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के वाहन पर हमला कर दिया। मामला रविवार रात का है। इसके अलावा पूर्व विधायकों को 5 बदमाशों ने धमकाया भी है। सोमवार को इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया है।

अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विका सांगवान ने जानकारी दी कि घटना नरेली पुलिया के पास पूर्व विधायक के एसयूवी वाहन को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर धमकाया। इस संबंध में अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अलवर गेट थानाधिकारी मोहम्मद जाबिर के मुताबिक, पूर्व विधायक मेघवाल और दो अन्य लोग एसयूवी वाहन से जालौर जा रहे थे, तभी बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों ने उनके वाहन को रोक लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व विधायक के वाहन का कांच तोड़ दिया और एक बंदूक की नोक पर उन्हें धमकी दी। जाबिर के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि मेघवाल जालौर से भाजपा की पूर्व विधायक हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram