Air Pollution: दिल्ली में सुबह से छाई धुंध, आम जनता हो रही परेशान

Air Pollution: दिल्ली में सुबह से छाई धुंध, आम जनता हो रही परेशान

- राजधानी की वायु गुणवत्ता पहुंची "बहुत खराब" श्रेणी में 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध और वायु प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं दे रहे हैं। हर दिन वायु प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। बुधवार को भी दिल्ली वासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। यहां धुंध की मोटी चादर छाई रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 दर्ज किया गया जो "बहुत खराब" श्रेणी में रहा है। 

लोधी रोड के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि पिछले दो दिनों में प्रदूषण और बढ़ गया है। हमें कई बार सुबह की सैर भी छोड़नी पड़ रही है... सांस लेने में दिक्कत होना आम बात हो गई है... इसे रोकना जरूरी है। पराली जलाना इसकी वजह है।

आज सुबह यहां दिखा स्मॉग

इंडिया गेट, एरोसिटी, लोधी रोड, एम्स और अक्षरधाम मंदिर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध देखी गई। खराब वायु गुणवत्ता के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण हमें अब कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज गला दुख रहा है, आंखों में जलन हो रही है। सीने में भी बेचैनी हो रही है... सभी नेताओं और राजनीतिज्ञों को इस समस्या पर गौर करना होगा। उन्हें इसका समाधान निकालना होगा।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, "आईएमडी/आईआईटीएम द्वारा उपलब्ध कराए गए मौसम/मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता के लिए गतिशील मॉडल और पूर्वानुमानों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी और जलवायु परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली का दैनिक औसत एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी (एक्यूआई 301-400) में रहने की संभावना है।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram