पूरे दिन किसानों के कब्जे में रहे वेस्ट यूपी के हाईवे
- जाम से जूझते रहे लोग
FarmersOccupyTheHighwayInWestUP : मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई गई। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर किसान शांतिपूर्ण तरीके से किसान ट्रैक्टर लेकर खड़े किए गए थे, एक तरफ से वाहन निकल रहे थे।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर श्रृंखला में शामिल होने के लिए रामपुर तिराहा पहुंचे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं किसानों के हाईवे जाम से दिल्ली मेरठ हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जगह जगह जाम लगने से लोग परेशान रहे।
किसानों का कहना है कि सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है।
मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। वहीं किसानों ने अपने ट्रैक्टर हाईवे पर लाकर खड़े कर दिए।
बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में हाईवे जाम किया जा रहा है।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बना रही है। हाईवे पर ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लगी रही, जिससे हाईवे का यातायात भी प्रभावित रहा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review