नकली टाटा नमक की फैक्ट्री का खुलासा

 नकली टाटा नमक की फैक्ट्री का खुलासा

मेरठ। कंकरखेड़ा पुलिस ने एक घर में बनाए जा रहे नकली टाटा नमक की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली नमक के पैकेट और नमक बनाने की सामग्री बरामद की गई है।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लाला मोहम्मदपुर रोड पर लक्ष्मी नगर में एक घर में नकली टाटा नमक की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम माधवपुरम सेक्टर एक निवासी राहुल गुप्ता और लक्ष्मीनगर निवासी राहुल कुमार बताए। पुलिस के मुताबिक मौके से 350 पैकेट टाटा का नकली नमक, नमक बनाने का कच्चा सामान, खाली पैकेट, रैपर, सीलिंग और पैकिंग मशीन सहित धागे के बंडल आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram