डॉक्टर जी का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फैंस को भा रहा आयुष्मान खुराना का नया लुक

डॉक्टर जी का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फैंस को भा रहा आयुष्मान खुराना का नया लुक

जंगली पिक्चर्स की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह सहित शेफाली शाह भी लीड रोल में हैं। वैसे तो आयुष्मान खुराना पहले से ही अपने अलग अलग अवतार के लिया जाने जाते हैं, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक मेल गायनोकॉलजिस्ट के रोल में हैं। फिल्म थिएटर में 14 अक्टूबर को आने वाली है।

Doctor G ट्रेलर में दिखाया गया है कि मरीज किस तरह एक मेल गायनोकॉलजिस्ट से इलाज करवाने से हिचकते हैं। Ayushmann Khurrana डॉ. उदय गुप्ता नाम के एक मेडिकल स्टूडेंट के रोल में हैं। उदय ऑर्थोपेडिक सर्जन बनना चाहता है, लेकिन उसे गायनोकॉलजी की पढ़ाई में लगा दिया जाता है। लेकिन महिलाएं एक मेल गायनोकॉलजिस्ट को स्वीकार नहीं कर पातीं। वो उदय गुप्ता यानी आयुष्मान खुराना से इलाज करवाने से हिचकती हैं। इसी कारण उदय गुप्ता के रोल में आयुष्मान खुराना को बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है।

https://youtu.be/XJrRrMCEmp8

'डॉक्टर जी' की कहानी

आयुष्मान खुराना का किरदार यानी डॉ. उदय गुप्ता काफी कोशिश करता है कि वह गायनोकॉलजी डिपार्टमेंट से ऑर्थो डिपार्टमेंट में आ जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। फिल्म में Shefali Shah आयुष्मान की मेडिकल टीचर और गायनोकॉलजिस्ट बनी हैं। उदय गुप्ता यानी आयुष्मान खुराना जब शेफाली से कहते हैं कि मरीज मेल गायनोकॉलजिस्ट नहीं चाहते। मरीज को मेल या फीमेल डॉक्टर से फर्क पड़ता है। इस पर शेफाली कहती हैं कि मेल या फीमेल कुछ नहीं होता, डॉक्टर सिर्फ डॉक्टर होता है। वह उदय को सलाह देती है कि वह मेल टच खो दे। ट्रेलर में उदित गुप्ता यही समझने की कोशिश करता है कि आखिर मेल टच क्या है और उससे कैसे निजात पानी है।

फैंस को खूब भा रहा आयुष्मान का अवतार

'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फैंस को 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना का यह अवतार बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर फिल्म के ट्रेलर पर फैंस के कमाल के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि आयुष्मान खुराना कुछ भी कर सकते हैं। वह पूजा भी बन सकते हैं और एक दिव्यांग पियानिस्ट भी। वैसे मानना पड़ेगा कि जिस तरह की कहानियां और किरदार आयुष्मान खुराना चुनते हैं, वह शायद ही कोई और करता होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram