गोल्डी बराड़ के नाम पर डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, सिद्धू मूसेवाला की तरह गोलियों से भून देने की दी धमकी
रूड़की के एक डॉक्टर को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर एक धमकी भरा फोन आया है। जिसमें 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इसके साथ ही रंगदारी ना देने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह गोलियों से भून देने की धमकी दी गई है।
रूड़की के एक निजी अस्पताल संचालक को फोन पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी दी गई है। डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसे रंगदारी ना देने पर जान से मार देने की धमकी दी है।
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर फोन आने से और धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस खबर से पुलिस में भी खलबली मच गई है। पुलिस ने इस मामले में गोल्डी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से बिजनौर निवासी डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा को फोन आया है। डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा वर्तमान में खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में अपना अस्पताल चलाते हैं।
डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके मोबाइल पर मंगलवार को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गोल्डी बराड़ बताया।
इसके साथ ही उस से 20 लाख की रंगदारी की मांग की। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने उसकी मांग पूरी न करने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह गोलियों से भूनकर मारने की धमकी दी है।
डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि पहले उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन उन्हें फिर दोबारा से विदेशी नंबर से कॉल आई। जिसमें उनसे रंगदारी मांगते हुए उन्हें एक खाता नंबर दिया।
सारी रकम इस खाते में डालने की बात कही गई। जिसके बाद इस खाते की डिटेल निकाली गई तो वो यूपी के बलिया निवासी एक महिला के नाम पर निकला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review