टीबी के इन संकेतों को न करें नजर अंदाज

टीबी के इन संकेतों को न करें नजर अंदाज

ट्यूबरकुलोसिस जिसे हम टीबी नाम से भी जानते हैं एक खतरनाक बीमारी हैं। यह शरीर के अलग अलग हिस्सों को नुक्सान पंहुचा सकती हैं। सबसे ज़्यादा यह बीमारी फेफड़ों को प्रभावित करती है। इसलिए फेफड़ों में टीबी सबसे आम है।

यह बीमारी खांसी, थूकने या फिर छींक से दुसरे व्यक्ति को फ़ैल सकती है। ट्यूबरकुलोसिस के मरीज के खांसने या फिर थूकने से हवा में टीबी के बैक्टीरिया फैल जाते है। जो कई घंटों तक हवा में एक्टिव रहते है। जिससे कोई भी स्वस्थ इंसान इस बीमारी की चपेट में आ सकता है। 

इस बीमारी का खतरा उन लोगों को ज़्यादा होता है जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हो। खासकर एड्स या फिर डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी। इम्युनिटी कमजोर होने पर भी आप इस बीमारी की चपेट में आ सकते है। यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है। सबसे ज़्यादा यह बीमारी फेफड़ों को प्रभावित करती है। तो चलिए वर्ल्ड ट्यूबरकुलोसिस डे के मौके पर टीबी के लक्षणों को जानते है। जिससे आप समय रहते लक्षणों को जान कर जल्द इसका इलाज़ शुरू कर सकते है। 

टीबी के संकेत

 दो हफ़्तों से लगातार खांसी होना

अगर आप को लगातार दो हफ़्तों से ज़्यादा खांसी रहती है। तो यह टीबी का संकेत हो सकता है। इसलिए जरुरी है की आप अपनी जांच करा लें।


 खांसी के साथ खून आना

टीबी का एक और खतरनाक संकेत है खासी के साथ खून भी आना। यह अगर आप को हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है की इस बीमारी ने आप के फेफड़ों को संक्रमित कर दिया है।

बुखार आना

टीबी से पीड़ित लोगों को अक्सर बुखार रहता है। अगर आप को भी खासी के साथ खून आने और बुखार की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए।

पसीना आना

बुखार के साथ आप को अगर पसीना भी आता है तो यह भी टीबी का संकेत है। यह भी बाकी लक्षणों के साथ महत्वपूर्ण लक्षण है।

 कमजोरी, थकान आदि समस्याएं

अगर आप को खांसी, बुखार के साथ कमजोरी, थकान जैसी समस्या हो रही है तो यह टीबी का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में आपको बहुत थकावट महसूस होती है।  

वजन में गिरावट आना

अगर आपका बिना मतलब एक दम से वजन काम होता है तो यह भी टीबी का संकेत हो सकता है।

सांस लेने में दिक्कत

इन सभी संकेतों के साथ अगर आप को सास लेने में भी दिक्कत आ रही है तो तुरंत ही डॉक्टर के पास जाए और अपना इलाज़ कराए। टीबी फेफड़ों को प्रभावित करता है जिससे सांस लेने में दिक्कत आती है।

ज्यादातर टीबी फेफड़ों को एफेक्ट करता है। पर टीबी की बिमारी दुसरे अंगों में भी हो सकती है। यह बिमारी गुर्दे, मस्तिष्क आदि को प्रभावित कर सकती है। इस आर्टिकल में बताए गए लक्षण फेफड़ों में होने वाले टीबी को ध्यान में रखकर बताए गए है। इसलिए टीबी के लक्षण शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है, उसपर निर्भर करता है।    

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram