DIWALI 2022: भारत सहित दुनिया भर में कैसे मनाई जाएगी दिवाली, देखें...

DIWALI 2022: भारत सहित दुनिया भर में कैसे मनाई जाएगी दिवाली, देखें...

दिवाली का त्‍योहार भारत समेत दुनिया के कई देशों में उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। अमेरिका में भारतीय समुदाय द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें सरकार और प्रशासन के लोग भी शिरकत करते हैं। दिवाली आयोजन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति भी शामिल होते हैं और यह सिलसिला हमने बराक ओबामा प्रशासन के समय से देखा है।

अमेरिका में दिवाली की लोकप्रियता को देखते हुए अगले साल यानी 2023 से न्यूयॉर्क शहर में दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शहर के मेयर एरिक एडम्स का कहना है कि यह कदम बच्चों को रोशनी के त्योहार यानी दिवाली के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा।एरिक एडम्स ने न्यू यॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली को छुट्टी घोषित करते हुए कहा कि हम उन अनगिनत लोगों को एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे। यह एक शै‍क्षणिक मौका है। दिवाली के जरिए हम बच्‍चों को इस त्‍योहार को जानने के लिए प्रोत्‍साहित करने जा रहे हैं। हम उनसे रोशनी के त्‍योहार के बारे में बात करने जा रहे हैं। हमें बच्‍चों को यह बताना चाहिए कि रोशनी का यह त्‍योहार क्‍या है और अपने भीतर रोशनी कैसे जलाएं।

न्यू यॉर्क में भारत के वाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी करने के लिए एडम्स का धन्यवाद दिया है। उन्‍होंने कहा है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की लंबे समय से यह मांग थी। न्‍यू यॉर्क स्‍टेट ऑफ‍िस के लिए चुनी गईं पहली दक्षिण-एशियाई अमेरिकी महिला मिस राजकुमार ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि यह कहते हुए गर्व हो रहा है हमारा समय आ गया है। रोशनी का त्योहार मनाने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के 2 लाख से ज्‍यादा न्यू यॉर्क वासियों को रिकॉग्‍नाइज करने का वक्‍त आ गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram