देवरिया में मोमोज के लालच में 85 लाख की बड़ी ठगी
मोमोज के लालच में उड़ गए 85 लाख के जेवर, नाबालिग से दुकानदारों ने हड़प लिए गहने, दो हिरासत में
उत्तर प्रदेश के जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज के लालच में एक नाबालिग बच्चे से करीब 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए गए। यह मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पीड़ित विमलेश मिश्र वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा 7 का छात्र है और उसे मोमोज खाने की आदत है। इसी आदत को देवरिया–कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने अपना हथियार बना लिया। आरोप है कि इन युवकों ने बच्चे से दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया।
बताया जा रहा है कि मोमोज खिलाने के बदले युवकों ने बच्चे को घर से जेवरात लाने के लिए बहलाया। नाबालिग ने अपने पिता और बुआ के रखे करीब 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर एक-एक कर दुकानदारों को सौंप दिए। परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंची। अलमारी खोली गई तो उसमें रखा सारा जेवर गायब था। परिजनों के होश उड़ गए। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी घटना बता दी।
इसके बाद विमलेश मिश्र ने रामपुर कारखाना थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि नाबालिग द्वारा मोमोज खाने के बदले घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण देने की सूचना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
यह घटना अभिभावकों के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि बच्चों की आदतों और संगत पर सतर्क नजर रखना बेहद जरूरी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review