भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, गोली छूकर निकली

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की है। गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए और वह सुरक्षित बच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद की कमर पर गोली से खरोंच आई है।

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।

जानकारी मिली है कि इससे पहले देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram