सतीश कौशिक के लिए बेटी वंशिका ने लिखा इमोशनल लेटर, कहा दी दिल छूने वाली बात...

सतीश कौशिक के लिए बेटी वंशिका ने लिखा इमोशनल लेटर, कहा दी दिल  छूने वाली बात...

बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का नौ मार्च को निधन हो गया था। बीते दिन यानी की 14 अप्रैल को उनकी 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर दिग्गज कलाकारों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच सतीश की बेटी ने भी अपने पापा के लिए एक इमोशनल लेटर पढ़ा । जिसको पढ़कर वहा मौजूद सितारों की आंखें नम हो गई।

सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके परिवार वालों और करीबी दोस्तों ने मिलकर एक छोटा सा इवेंट करवाया था। जहा अनिल कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, शबाना आज़मी और जावेद अख्तर जैसे कलाकार मौजूद थे। इस मौके पर सतीश की 11 साल की बेटी वंशिका ने पिता के लिए लेटर पढ़ा। ये लेटर वंशिका ने पिता के दाह संस्कार के टाइम लिखा था। इस लेटर को पढ़कर उन्होंने अपने पिता को याद किया। इसको सुनकर वहा मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो शेयर किया। जहां सतीश की बेटी वंशिका लेटर पढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। लेटर में वंशिका ने लिखा ‘हेलो पापा मुझे पता है की अब आप इस दुनिया में नहीं है। लेकिन आप ये जान लें की मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी। आगे उन्होंने कहा की अगर उन्हें पता होता की ऐसा कुछ होने वाला है तो वो स्कूल मिस करके उनके(सतीश) साथ टाइम स्पेंड करती। काश फिल्मों जैसा कोई चमत्कार होता और आप जिन्दा हो जाते।’

वंशिका आगे कहती है की ‘अब मुझे मां की डाट से कौन बचाएगा। स्कूल में दोस्त मजाक उड़ाएंगे तो मैं उन्हें कैसे जवाब दूंगी। आपकी बहुत याद आती है। मैंने आपके लिए पूजा भी रखी हुई है। क्योंकि मैं चाहती हूं की आप स्वर्ग जाए। साथ ही बड़ा बंगला और बड़ी गाड़ी चलाए। फरारी चलाए, अच्छा खाना खाए।‘

आगे वंशिका कहती है की हम 90 साल बाद दोबारा से मिलेंगे। प्लीज आप दोबारा जन्म मत लेना। हम वहीं मिलेंगे। मुझे हमेशा याद रखना। जिस वक्त भी मैं आखें बंद करती हूं और अपने दिल में हाथ रखती हूं। तो मुझे आप दिखाई देते हो। मेरा मार्ग दर्शन करना ताकि मैं आगे बढ़ सकूं। आप मेरी जिंदगी में हमेशा रहेंगे। आई लव यू। मुझे दुनिया के सबसे बेस्ट पापा मिले थे।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram