कोरोना: देश के सभी हवाई अड्डों में विदेश से आने वाले लोगों की जांच शुरू, राज्यों ने भी कमर कसी

कोरोना: देश के सभी हवाई अड्डों में विदेश से आने वाले लोगों की जांच शुरू, राज्यों ने भी कमर कसी

देश में सभी हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग फिर से शुरू कर दी गई है। चीन से कोरोना वायरस के नए वेरियेंट बीएफ.7 के फैलने के खतरे से बचने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवारर शाम को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बैठक में कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत किया जाए। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार शाम को ही सभी हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच का निर्देश दे दिया। 

एयर सुविधा फॉर्म अनिवार्य करने पर विचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी 'एयर सुविधा' फॉर्म को फिर से अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है। चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि, 'कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हालाकि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस 185 नए मामले सामने आए वहीं एक्टिव केसों की संख्या घटकर 3,402 रह गई।

राज्यों में भी सख्ती शुरू

इधर, राज्य सरकारों ने भी कोरोना के खिलाफ ऐहतियाती उपाय तेज कर दिए हैं। केंद्र की सलाह के मुताबिक, बिहार के हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर औचक कोविड जांच की जाएगी। बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मॉल, शॉपिंग सेंटर और सिनेमा हॉल अधिकारियों को एक अडवाइजरी भी जारी की गई है। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने और संदिग्ध मामलों को आरटी पीसीआर टेस्ट और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अस्पतालों में भेजने के लिए कहा गया है।

वहीं, कर्नाटक में चहारदीवारी के भीतर मास्क पहनने को जरूरी बना दिया गया है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड ने भी पॉजिटिव मामलों की जीनोम जांच करवाने का आदेश दिया है। सरकारें मास्क पर भी सख्त हो गई हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक करने का आदेश दिया है, वहीं आगरा में ताजमहल समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram