कांग्रेस मना रही अपना 138वां वर्षगांठ, दिल्ली मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजा, खरगे ने कही ये बड़ी बात...

कांग्रेस मना रही अपना 138वां वर्षगांठ, दिल्ली मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजा, खरगे ने कही ये बड़ी बात...

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज यानी बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर मुंबई आएंगे और यहां एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस पार्टी की नींव मुंबई में 137 साल पहले रखी गई थी। इस मौके पर सभी राज्य मुख्यालयों के अलावा मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होता है जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी का झंडा फहराते हैं।

 28 दिसंबर को कांग्रेस मानती है अपना स्थापना दिवस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इसी तरह हर साल 28 दिसंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार

हाल ही में, पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव जीता। हालांकि, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव हार गया। वहीं पार्टी के स्थापना दिवस पर खरगे मूल स्थान पर जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी मूल्यों का संदेश देंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खरगे ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी दवा मिली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram