Lok Sabha Election: इंडी गठबंधन वाले जजिया कर वसूलेंगेः सीएम योगी
- बोले- गठबंधन के लोगों में घुस गई है औरंगजेब की आत्मा
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के विशुनपुर विश्राम में चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुसी है। अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो यह लोग विरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर वसूलेंगे। विरासत टैक्स यह लोग पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांट देंगे। इससे आपको सावधान रहना होगा। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाकर विरोधियों को जवाब भी देना होगा।
उन्होंने चुनावी जनसभा में श्रावस्ती संसदीय सीट के साथ ही गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को भी साधा। कहा कि सभी लोग एकजुट होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाई की हत्या कर दी थी और बाप को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब ने ही अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर तथा मथुरा में कृष्ण मंदिर तोड़ा। देश में भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेसवे एवं सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है। हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड़ घरों में इज्जत घर बनवाया गया है।
उन्होंने कहा कि 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस दी गई। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। चार करोड़ गरीबों को मकान दिया गया। भाजपा सम्मान, सुरक्षा, विकास व गरीब कल्याण के साथ-साथ थारू जनजाति लोगों के उत्थान में भी लगी है। जिले की थारू संस्कृति को बचाने के लिए म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। पहले गोरखपुर से देवीपाटन तुलसीपुर आने में छह घंटे और गोंडा से आने में चार घंटे लगते थे। अच्छी सड़के बनने से अब मात्र ढाई घंटे में गोरखपुर से और 45 मिनट में गोंडा से देवीपाटन मंदिर लोग पहुंच रहे हैं।
बलरामपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय व रिंगरोड का निर्माण हो रहा है। धीरे-धीरे बलरामपुर भी देश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता भाजपा के 400 पार की बात करती है तो इंडी गठबंधन के लोगों को चक्कर आने लगता है। आज पूरे देश की जनता कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस पार्टी अब देश व गरीबों का विरोध कर रही है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा तथा गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए लोगों से समर्थन की अपील की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review