कई बीमारियों का रामबाण इलाज है फूलगोभी के पत्ते...इस तरीके से करें इस्तेमाल

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है फूलगोभी के पत्ते...इस तरीके से करें  इस्तेमाल

सर्दियों का मौसम हो और जुबान पर साग का स्वाद न लगे तो मानो ठंड का मजा अधूरा ही रह गया हैं। इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों से बाजार सज जाते हैं। इस सीजन में फूलगोभी भी खूब मिलती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं। अक्सर गोभी के पत्तों को फेंक देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें गुणकारी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आइए जानें फूलगोभी की पत्तियों के फायदे के बारे में...

डायटीशियन के अनुसार, फूलगोभी की पत्तियों (Cauliflower Leaves) में काफी अधिक आयरन और कैल्शियम होता है। असल में, सब्जियों में सबसे अधिक कैल्शियम वाली सब्जी इसी के पत्ते हैं। जिन सब्जियों में कैल्शियम और आयरन होता है उन्हें खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन में मदद मिलती है। 100 ग्राम फूलगोभी के पत्तों में लगभग 600 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

एक शोध में खुलासा हुआ है कि फूलगोभी के पत्ते में विटामिन-A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रतौंधी का खतरा कम हो जाता है। फूलगोभी का पत्ता आयरन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, प्रति 100 ग्राम 40 मिलीग्राम आयरन की आपूर्ति करता है, इसलिए इसमें बच्चों और महिलाओं में एनीमिया को रोकने और इलाज करने की क्षमता होती है। कई अध्ययन बताते हैं कि  एनीमिया के उपचार में फूलगोभी की पत्तियों साग बेहद लाभदायक है।

इसके अलावा, गोभी के पत्तों के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। फूल गोभी के पत्ते फाइबर तत्वों से भरपूर होते हैं। इसी वजह से पाचन संबंधी कई समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होते हैं। इन पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करने से पाचन सुचारु रहता है, साथ ही कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है।

इन सब गुणों के अलावा फूलगोभी के पत्तों में प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। प्रोटीन समेत अन्य आवश्यक पोषक तत्व बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कद, वजन और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए फूलगोभी की पत्तियों को न फेंके, बल्कि सेवन करें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram