धीरेंद्र शास्त्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

धीरेंद्र शास्त्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों बागेश्वर धाम बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री पर एक युवक द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। जिस पर लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आई थी। विरोध और शिकायत के बाद धीरेंद्र शास्त्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तराखंड में बागेश्वर धाम वाले बाबा पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा था। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के खानपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय पंवार के नेतृत्व में विकास चौधरी, अर्जुन सैनी, देवेश चौधरी, दीपक रोशवाल शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन किया था।

उन्होंने एक शिकायती पत्र देते हुए एक युवक द्वारा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवक की इस हरकत से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचा है।

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शिकायत तकरने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान जावेद अली निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द हरिद्वार के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि अगर कोई भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram