Actor Manoj Bajpayee : असल जिंदगी में राजनीति ना बाबा नाः मनोज बाजपेयी
`भैयाजी` फिल्म का प्रमोशन करने मेरठ पहुंचे बालीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी
मेरठ। एक्टर मनोज वाजपेयी शनिवार को फिल्म भैयाजी के प्रमोशन के लिए मेरठ पहुंचे। उन्होंने यहां के पीवीएस मॉल में पत्रकारों से बात की। इस दौरान अपनी फिल्म से लेकर चुनाव समेत कई बिंदुओं पर बात की। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा, मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस समय आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए इस पर अभी ज्यादा कुछ भी नहीं कहूंगा।
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार चाहती है कि यहां फिल्म इंडस्ट्री जल्द से जल्द शुरू हो। मेरठ शहर में प्रमोशन करवाने का उद्देश्य है कि वेस्ट यूपी और उत्तर प्रदेश के उभरते हए कलाकारों को बढ़ावा मिले और जल्द से जल्द यहां फिल्म इंडस्ट्री बने। ताकि यूपी के उभरते हुए कलाकारों को अपने ही प्रदेश में फिल्मों, नाटकों में काम मिले। आने वाले समय में फिल्मी दुनिया में भी मेरठ को नई पहचान मिलेगी।
गौरतलब है कि बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म भैया जी आगामी 24 मई को देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मनोज वाजपेयी ने बताया कि यह उनकी 100वीं फिल्म है। मुंबई नगरी में बाहर के कलाकार के लिए यह बड़ा अचीवमेंट है।
... असल जिंदगी में राजनीति ना बाबा ना !
राजनीति में आने के सवाल का जवाब देते हुए मनोज वाजपेयी ने साफ कहा कि फिल्म तो उन्होंने राजनीति की है। लेकिन भविष्य में कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। लेकिन मुंबई में जब भी मुझे वोट डालने का मौका मिलेगा अपनी पसंद की पार्टी को वोट करुंगा।
केवल और केवल काम पर ही दिया ध्यान
तीस सालों से मुंबई महानगरी में टिकने के सवाल पर मनोज वाजपेयी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में टिके होने का राज बताते हुए कहा वह सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया। सफलता अपने आप मिल गयी। युवाओं को संदेश देते हुए मनोज वाजपेयी ने कहा कि कभी भी हिम्मत न हारें । उन्होंने कहा कि अब फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव आ रहा है। बीसीसीआई की तरह डायरेक्टर व प्रोड्यूसर ने छोटे शहरों से कलाकारों को तलाशना आरंभ कर दिया है। इसका नतीजा है कि अब छोटे शहरों से कलाकार निकलकर सामने आ रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review