अब दिखते ही जेल जाएगा बॉबी कटारिया, दिल्ली में जारी हुआ लुकऑउट सर्कुलर

अब दिखते ही जेल जाएगा बॉबी कटारिया, दिल्ली में जारी हुआ लुकऑउट सर्कुलर

देहरादून: विवादास्पद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया दिखते ही हवालात के अंदर होगा। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बॉबी को जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में कथित तौर पर सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा है।

अगस्त में एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह फ्लाइट के दौरान सिगरेट पीते नजर आ रहा था। यह वायरल वीडियो जनवरी महीने का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमों ने हाल ही में उनके एक ठिकाने पर छापा मारा था, लेकिन वह वहां नहीं मिला। अब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा था कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं देहरादून में भी बॉबी कटारिया पर मुकदमा दर्ज है और उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश भी दे रही है। बॉबी कटारिया उत्तराखंड पुलिस से छिपकर भागा फिर रहा है। उसने अदालत में सरेंडर की अर्जी डाली है। आपको बता दें कि बॉबी ने देहरादून मसूरी के बीच किमाड़ी रोड पर खुलेआम शराब पीने का एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram