बड़ी खबर - ओवैसी पर हमले में एक आरोपी हिरासत में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
मेरठ से चुनाव प्रचार खत्म करके दिल्ली लौटते वक्त ए आई एम आई एम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर हमले का मामला सामने आया है
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके बताया कि गाजियाबाद छजारसी टोल प्लाजा पर अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिसमें वह बाल बाल बचे हैं
घटना के बाद ओवैसी दूसरी गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए वहीं पुलिस का कहना है की घटना में शामिल एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है वहीं एक शूटर भी पुलिस की हिरासत में है
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है
ए आई एम आई एम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी मेरठ में प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे उन्होंने सबसे पहले मेरठ शहर में पदयात्रा की उसके बाद किठौर में डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क किया
चुनाव प्रचार के बाद असदुद्दीन ओवैसी मेरठ से हापुर के रास्ते दिल्ली की ओर रवाना हुए तभी अचानक छजारसी टोल प्लाजा पर अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया
ओवैसी का कहना है कि हमलावरों ने चार राउंड फायर किए जिसमें से दो फायर उनकी गाड़ी पर आकर लगे इस दौरान उनकी गाड़ी का टायर भी पंचर हो गया
घटना के दौरान हमलावर अपने हथियार वहीं छोड़कर फरार हो गए घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया
इस घटना में असदुद्दीन ओवैसी बाल बाल बच गए घटना के बाद असदुद्दीन ओवैसी गाड़ी को बदल कर दूसरी गाड़ी में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है मौके से घटना में शामिल एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है वही एक आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है
पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में भी जुट गई है पुलिस का कहना है कि अभी टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है इस मामले में जो भी आरोपी होंगे उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल एकदम से गरमा गया है
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review