Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया मंथन

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया मंथन

- पुलिस लाइन में हुई बैठक में शामिल हुए चार राज्यों के अधिकारी

मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई। बैठक में अफसरों ने कांवड़ यात्रा की सुगमता और व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

गौरतलब है कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है जो 2 अगस्त शिवरात्रि तक चलेगी। पुलिस लाइन में हुई इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड समेत यूपी के 12 जिलों के ट्रैफिक विभाग के एसपी रैंक अफसर शामिल रहे। बैठक में कांवड़ यात्रा में होने वाली ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में हुआ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अलग-अलग जिलों से आए एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक ने अपने अपने जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में एडीजी डीके ठाकुर ने उन सभी जिलों से व्यवस्था का इनपुट लिया, जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी। एडीजी ठाकुर ने कहा कि 6 जुलाई को डीजीपी और प्रमुख सचिव मेरठ आ रहे हैं और कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक करेंगे।

लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

बैठक में शामिल अधिकारियों को एडीजी जोन डीके ठाकुर ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरीके की लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई, रूट डायवर्जन और कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में आईजी रेंज नचिकेता झा के अलावा मेरठ एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram