खेसारी का नया गाना हुआ रिलीज, महज कुछ घंटों में मिले लाखों व्यूज
भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri cinema) खेसारी लाल यादव(Khesari lal Yadav) का नया गाना रिलीज हो गया है। र उनके इस नए गाने ने भोजपुरी फैंस के बीच गर्दा उड़ा दिया है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का ये गाना सुपरहिट साबित हुआ है। इसके रिलीज होते ही महज कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
Read More.Redmi Note 11SE Launch: कम कीमत में कई शानदार फीचर्स से लैस है फोन
खेसारी ने खुद गाया गाना
खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मरद ह बकलोल’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। खेसारी का यह गाना कल यानी 26 अगस्त को रिलीज हुआ। इस गाना ने सोशल मीडिया पर इस गाने को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।
गाने की खास बात है कि इसको खेसारी लाल यादव ने इसे खुद अपनी आवाज में गाया है। इस गाने में रानी और राजू भारती ने इसमें एक्टिंग की है। उनकी एक्टिंग ने इसमें चार चांद लगा दिया है। इस गाने के लिरिक्स को अखिलेश कश्यप और रतन राजपूत ने लिखे हैं। वीआर वर्मा ने इस गाने के संगीत को दिया है।
लाखों मिल चुके हैं व्यूज?
खेसारी लाल यादव के इस गाने को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कल से लेकर खबर लिखे जाने तक इस गाने को करीब 4 लाख 51 हजार लोगों ने देखा है। इसमें अभी भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। इस बात से पता चलता है खेसारी यादव की कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें इतना प्यार और सपोर्ट करती है।
खेसारी की लाखों में है फैन फॉलोइंग
बता दें भोजपुरी स्टार खेसारी यादव सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं वो अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते हैं। खेसारी को उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सिनेमा और फिल्मी दुनिया के अलावा खेसारी देश में हो रहे हर छोटी बड़े विवादों पर भी अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review