कब है संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत, जाने हल षष्ठी की पूजन विधि

कब है संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत, जाने हल षष्ठी की पूजन विधि

भाद्रपद ( भादों) मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी, हलछठ या फिर कहें ललही छठ के पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह हल षष्ठी का व्रत सनातन से संतान की लंबी आयु और उसके सुख सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता जा रहा है। हिंदू धार्मिक शास्त्रों की माने तो इसी पावन तिथि पर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। मान्यता तो यह भी है कि इस व्रत को विधि विधान से करने पर संतान से जुड़ी बड़ी से बड़ी बलाएं दूर हो जाती हैं। इस साल संतान के सुख को बढ़ाने वाला हलषष्ठी व्रत 17 अगस्त 2022, बुधवार को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं इस व्रत की पूजा विधि, जरूरी नियम और धार्मिक महत्व के बारे में।
कब है हल षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 16 अगस्त 2022 को रात्रि 08:17 बजे प्रारंभ होकर 17 अगस्त 2022 की रात्रि 08:24 बजे तक रहेगी। चूंकि सनातन परंपरा सभी उदया तिथि में ही तीज त्योहार मनाए जाने की परंपरा है, ऐसे में हलषष्ठी व्रत भी 17 अगस्त 2022 को रखा जाएगा।

हल षष्ठी की पूजा विधि
बता दें कि हल षष्ठी या फिर कहें ललही छठ के व्रत के दिन महिलाएं सबसे पहले पावन मिट्टी की एक बेदी बनाकर उसमें पलाश, गूलर आदि की टहनियों और साथ ही कुश को मजबूती से लगाती हैं। इसके बाद ही विधि विधान से पूजा करते हुए जमीन के बाहर के खाद्य पदार्थ को अर्पित करती हैं। इस व्रत में साधारण चीजों के जगह महुआ, फसही का चावल और भैंस का दूध और उससे बनी चीजों का प्रयोग किया जाता है और ब्रती महिलाएं इन्हीं के माध्यम से इस व्रत का पारण करती हैं।

क्या हैं हलषष्ठी व्रत के जरूरी नियम
संतान के सुख और लंबी आयु के लिए माताएं क्या क्या नहीं करती, इसलिए इस देश में माता का दर्जा सबसे ऊपर रखा गया है। इस व्रत को रखते समय न तो कोई अन्न खाया जाता है और न ही हल से जुता हुआ किसी प्रकार का अन्न, सब्जी या किसी और चीज का प्रयोग किया जाता है। इस पावन व्रत में तलाब में ही पैदा होने वाले खाद्य पदार्थ अथवा बगैर जोते गए पैदा होने वाली चीजों का प्रयोग ही केवल किया जा सकता है। और इसी प्रकार से ही हलषष्ठी व्रत में विशेष रूप से भैंस के दूध और उससे बनी चीजों का ही प्रयोग होता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram