देश के कई इलाकों में पथराव की घटना के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

देश के कई इलाकों में पथराव की घटना के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

देहरादून: बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थी। खासकर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ऐसे मामले देखे गए थे। जिसके बाद अब एहतियात के तौर पर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जुमे की नमाज के बाद उत्तराखंड में कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई थी। हालांकि, उधम सिंह नगर जिले में एक प्रदर्शन जरूर हुआ था। लेकिन फिर भी अब राज्य भर में अलर्ट जारी हो गया है। सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस को हर इलाके की स्थिति पर गंभीर रूप से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार अगर कोई भी शांति भंग का प्रयास करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram