दुष्कर्म के बाद युवती के शरीर पर सनकी युवक ने चाकू से लिख दिया अपना नाम

दुष्कर्म के बाद युवती के शरीर पर सनकी युवक ने चाकू से लिख दिया अपना नाम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती के साथ अमानवीय बर्ताव करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अत्याचार शुरू कर दिए।युवक चाहता था कि युवती उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाए। जब मना किया तो युवती के शरीर पर चाकू से अपना नाम लिया दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 27 जून को झंगहा थाना ने आरोपित, उसकी मां व दो बहनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती ने झंगहा थाना पुलिस में दी अपनी लिखित शिकायत में कहा, जंगल रसूलपुर नंबर दो के नेकवार टोला निवासी जितेंद्र यादव से उसकी जान पहचान थी। जितेंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ किराए के मकान में रहने लगा।

4 साल तक आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती ने कई बार शादी के लिए दबाव डाला तो उसकी पिटाई करने लगा।

इस दौरान जितेंद्र ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया, जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता रहा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram