Meerut Metro के एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के 12 पिलर्स में से 8 पूरे, मेरठ मेट्रो का जल्द होगा आगाज
मेरठ में एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पिलर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह एक एलिवेटेड स्टेशन है जिसे 4-4 पिलर की 3 समानान्तर लाइन पर बनाया जा रहा है। इस स्टेशन के निर्माण के लिए 4 पिलर मुख्य मार्ग के बीच, मेडियन पर और बाकी 4-4 सड़क के दायीं और बायीं ओर बने जाएँगे। इस स्टेशन के लिए कुल 12 पिलर्स का निर्माण कार्य किया जाएगा जिसमें से 8 का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बाकी पिलर्स बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। पिलर का निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल का काम शुरू किया जाएगा।
एमईएस कॉलोनी स्टेशन मेरठ मेट्रो Meerut Metro ka एक स्टेशन है। यात्रियों की दैनिक यातायात की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन की योजना इस प्रकार बनाई गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो सुविधा का लाभ उठा सकें। इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मेरठ का गांधी बाग स्थित है, जहां पर काफी संख्या में लोग आते हैं। एमईएस कॉलोनी स्टेशन से मेरठ कैंटोनमेंट का एक बड़ा क्षेत्र जुड़ता है, यहां पर आने-जाने और रहने वाले सैन्य अधिकारियों और कर्मियों को यह स्टेशन तेज़ गति की सुगम यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगा। इसके अलावा यह स्टेशन सलारिया एन्क्लेव, जादूनाथ एन्क्लेव, सोफिपुर और लेखानगर की रिहायशी कॉलोनियों में रहने वालों के लिए भी नजदीक होगा।
इस एलिवेटेड स्टेशन के तीन लेवल होंगे - ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवेल। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में आने-जाने के लिए ग्राउंड लेवेल पर स्टेशन के दोनों ओर 1-1 प्रवेश/निकास द्वार बनाए जाएंगे। इस द्वार से कॉनकोर्स लेवल पर जाने के लिए 2-2 एस्कलेटर्स (अप एंड डाउन) लगाए जाएंगे। वहीं कॉनकोर्स लेवल से प्लेटफॉर्म लेवल पर जाने के लिए भी एस्कलेटर्स (अप एंड डाउन) लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, दोनों प्रवेश/निकास द्वारों पर ग्राउंड से कॉनकोर्स और कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट्स की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन की लंबाई लगभग 75 मीटर और चौड़ाई लगभग 33 मीटर है। इसका प्लेटफ़ॉर्म लेवेल भूतल से लगभग 17 मीटर की ऊंचाई पर होगा। स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर एएफसी गेट, टिकटिंग काउंटर, ग्राहक सेवा केंद्र और सुरक्षा जांच जैसी तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सूचना डिस्प्ले, मैप और वाशरूम भी कॉनकोर्स लेवल पर निर्मित होगा।
एमईएस कॉलोनी स्टेशन Meerut Metro का एक अहम हिस्सा होगा। यह शहर की नई यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मेरठ शहर में 21 किलोमीटर का मेट्रो सिस्टम बनाया जा रहा है जिसमे 13 स्टेशन होंगे। मेट्रो का नेटवर्क मेरठ साउथ से शुरु होगा तथा परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम होता हुआ मोदीपुरम डिपो तक जाएगा। इनमे से मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि अन्य सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
ज्ञातव्य है कि मेरठ में मेट्रो नेटवर्क रीज़नल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के बुनियादी ढांचे पर ही संचालित हेगी। मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर आरआरटीएस ट्रेनों के रुकने का भी प्रावधान होगा, जहां से Meerut Metro के यात्री दिल्ली आदि की यात्रा के लिए ट्रेन ले सकेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review