उत्तराखंड: यमुनोत्री यात्रा पर 2 दिन की रोक, बारिश के बाद भूस्खलन बना मुसीबत

उत्तराखंड: यमुनोत्री यात्रा पर 2 दिन की रोक, बारिश के बाद भूस्खलन बना मुसीबत

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जारी मानसूनी बारिश से मुसीबतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यमुनोत्री हाईवे समेत 260 सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप हो गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भडेलीगाड में 20 मीटर रास्ता ध्वस्त हो जाने से प्रशासन ने दो दिन के लिए धाम की यात्रा रोक दी है।

देवप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर चेतावनी का निशान पार कर चुका है। जबकि, ऋषिकेश में गंगा के उफान पर आने से तटीय इलाकों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। उधर, धारचूला में बाजार के एक हिस्से में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण 60 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

शनिवार को लगातार जारी बारिश के कारण बदरीनाथ मार्ग चटवापीपल, सिरोबगड़ में बंद रहा। देर शाम हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में मलबा आने से 11 घंटे तक बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे डामटा और ब्रह्मखाल कुमराड़ा के पास बंद है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram