उत्तर प्रदेश - मंत्री दिनेश खटीक ने विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को भेजा अपना त्यागपत्र

उत्तर प्रदेश - मंत्री दिनेश खटीक ने विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को भेजा अपना त्यागपत्र

यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर मंगलवार शाम से ही सुर्खियों में थी लेकिन कोई भी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने को तैयार नहीं था बुधवार को मंत्री दिनेश खटीक का के इस्तीफे का पत्र भी वायरल हो गया। दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस्तीफा भेज दिया है अपने इस्तीफे के पत्र में मंत्री दिनेश खटीक ने जल शक्ति विभाग के अफसरों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए साथ ही उनका यह भी आरोप था कि उन्हें विभाग की बैठक में नहीं बुलाया जाता था। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सिंचाई और जल शक्ति के विभाग में हुए तबादलों में भी भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि जब इस बारे में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग से बात करनी चाही तो उन्होंने पूरी बात सुने बिना ही मेरा फोन काट दिया जोकि एक मंत्री और जनप्रतिनिधि का सरासर अपमान था मंत्री दिनेश खटीक में आरोप लगाया कि उनके साथ यह सब भेदभाव दलित होने के नाते किया जा रहा है। मंत्री दिनेश खटीक ने नमामि गंगे योजना मैं भी विभाग में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए उन्होंने पत्र में यह भी मांग कि जल शक्ति विभाग की जांच किसी एजेंसी से कराई जाए दिनेश खटीक में अपने त्यागपत्र में और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने अफसरों पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अफसर दलित समाज का उचित सम्मान नहीं करते है।

दिनेश खटीक बीती रात ही लखनऊ से मेरठ पहुंचे थे बुधवार सुबह मीडिया ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक से बात करनी चाही तो उन्होंने त्यागपत्र के सवाल पर सिर्फ इतना ही कहा कि अभी कोई विषय नहीं है। फिलहाल दिनेश खटीक मीडिया से दूरी बनाते हुए मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram