अखिलेश यादव से मिले सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक, क्या BJP को लग सकता है झटका…

अखिलेश यादव से मिले सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक, क्या BJP को लग सकता है झटका…

लखनऊ: यूपी में मतदान जारी है लेकिन इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि रीता जोशी ने अपने बेटे के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। बेटे को टिकट देने के लिए वो अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

आशंका जताई गई कि भाजपा द्वारा मयंक जोशी को टिकट ना देने का कारण अपर्णा का सपा से बीजेपी में आना औऱ टिकट देना है लेकिन भाजपा ने अर्पणा को भी टिकट नहीं दिया। भाजपा ने मयंक और अपर्णा की जगह सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

पिछले दिनों रीता जोशी ने यह भी कहा था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव को उतारा था, जो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। अखिलेश से मयंक के मिलने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram