सपा को झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

सपा को झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा छोड़कर शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी सामने आ रही है कि अब वह भाजपा में शामिल होंगे।

दारा सिंह चौहान का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है।बीते कई दिनों से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। वह भाजपा सरकार में वन मंत्री रह चुके हैं पर चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है।

दारा सिंह चौहान का जन्म 25 जुलाई 1963 को आजमगढ़ के गलवारा में हुआ था। 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले दारा सिंह चौहान का शुरुआती दिनों से ही राजनीति के प्रति रुझान हो गया। दारा सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। अपनी राजनीतिक पकड़ के कारण वे पार्टी के एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए। बसपा ने पहली बार वर्ष 1996 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया। वर्ष 2000 में एक बार फिर वे राज्यसभा सदस्य बने।राज्यसभा की सदस्यता से रिटायर होने के बाद बसपा ने उन्हें वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में घोसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया। जीत दर्ज कर वे लोकसभा तक का सफर तय करने में कामयाब हुए। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा कोई भी सीट जीत करने में कामयाब नहीं हुई। दारा सिंह चौहान ने इसके बाद पार्टी छोड़ने का मन बना लिया।

साल 2015 में दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में मधुबन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। जीत दर्ज करने के बाद योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें वन, पर्यावरण एवं प्राणी उद्यान मंत्री बनाया गया। यूपी चुनाव 2022 से पहले उन्होंने एक बार फिर पार्टी बदलने का मन बनाया। 12 जनवरी 2022 को योगी कैबिनेट और भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें घोसी सीट से उम्मीदवार बनाया और एक बार फिर जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram