जब दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर चला दी गोली, एक की मौत, ये है पूरा मामला

जब दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर चला दी गोली, एक की मौत, ये है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हे ने शादी से एक दिन पहले डीजे विवाद के चलते अपने ससुरालियों पर तमंचे से गोली चला दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में इस्तेक़ार का निक़ाह गांव के ही अफजाल की बेटी के साथ होना तय हुआ था। रविवार को गांव के पास स्थित एक बैंकट हॉल में बारात आनी थी, लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जब दूल्हे पक्ष के घर डीजे बज रहा था, जिसमें दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग नाच रहे थे, उसी दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया था लेकिन अगले दिन रविवार को जिस दिन बारात जानी थी, उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथरबाज़ी हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे इस्तेक़ार ने अपने घर की छत से दुल्हन पक्ष के लोगों पर सीधे गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से दुल्हन पक्ष की तरफ से 50 वर्षीय व्यक्ति जफ़र घायल हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जफ़र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जफर की सोमवार को मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram